Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रांतीय आवाहन कलम बंद हड़ताल के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

प्रांतीय आवाहन कलम बंद हड़ताल के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। विकास खंड डुमरियागंज में तैनात रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सोनी के नेतृत्व शनिवार को प्रांतीय संघ की आवाहन पर इकट्ठा होकर खंड विकास अधिकारी के गैर मौजूदगी में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) डुमरियागंज को अपनी मांगों लेकर ज्ञापन सौंपा हुए कहां कि संख्या संगठन के मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर प्रदेश स्तर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ के कहा कि रोजगार सेवकों के अधिकारों का हनन व सरकार की शिथिलता साफ नजर आ रहा है। यदि समस्या समाधान नहीं होगा तो संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि बकाया मानदेय और इपीएफ को लेकर पहले से भी पत्र सौपा गया है लेकिन कोई विचार नहीं किया गया जिससे नाराज सभी रोजगार सेवकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरा है और कहां की आपकी बार लड़ाई आर पार की होगी।

कोषाध्यक्ष जुनैद अहमद ने कहा कि रोजगार सेवकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जिस रोजगार सेवकों के परिवार भरण पोषण के साथ-साथ भुखमरी के कगार पर है किसी रोजगार सेवक की कोई अप्रिय घटना होती है तो सीधा जिम्मेदार सरकार तथा शासन के लोग होंगे। बैठक में सभी न्याय पंचायत ने भी अपनी-अपनी बात रखी बैठक में बाबुल्लाह नेबूलाल कृष्णदेव, नंदला, हेलाल हैदर,जवाहरलाल जुग्गीलाल, अख्तर रज़ा, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रदीप यादव, कृष्ण देव,राम चन्द्र, विरेन्द्र यादव, प्रेम चन्द, जैसराम, रमेश गौतम व, राम सेवक, सुखदेव, सुशील, राकेश वरुण आदि बैठक में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular