महर्षि के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन और शिक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और साहित्य के महान प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण जैसी अमर कृति की रचना कर मानवता को मार्गदर्शन दिया। उनका जीवन यह सिखाता है कि मनुष्य चाहे किसी भी परिस्थिति में हो, ज्ञान और साधना से अपने जीवन को महान बना सकता है। रत्नाकर से महर्षि बनने की उनकी यात्रा परिवर्तन की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में हरनारायण निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, लाला प्रधान, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, रिजवान खान, सैयद उमर, अनार सिंह यादव, जगमोहन यादव नन्ना, बीटू यादव, सूर्यप्रताप यादव, दीपक प्रजापति, देवेश निषाद, मुसाहिब बेग, रामखिलावन प्रजापति, सुरेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





