Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeरोडवेज बस ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर , एंबुलेंस चालक की मौत

रोडवेज बस ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर , एंबुलेंस चालक की मौत

पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर एक रोडवेज बस और एम्बुलेंस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव एम्बुलेंस में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए कटर मशीन मंगाई गई है।

यह घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बीती रात करीब 9:30 बजे हुई। एक एम्बुलेंस रेलवे स्टेशन की ओर से निकलकर हाईवे पर चढ़ रही थी, तभी प्रयागराज से अयोध्या जा रही बहराइच डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका शव वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि चालक का शव गाड़ी में फंसा गया। उसे निकालने के लिए कटर मशीन से काटकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। बस की पुष्टि की गई। बस बहराइच डिपो की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular