Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाविप के आतिथ्य में सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा पूजन...

भाविप के आतिथ्य में सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा पूजन व डांडिया महोत्सव सम्पन्न

उरई (जालौन) । नगर जालौन के विद्यालय सेठ वीरेन्द्र कुमार पब्लिक स्कूल जालौन में डांडिया महोत्सव एवं नौदुर्गा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के पदाधिकारी एवं मातृ शक्ति अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सर्व प्रथम आये हुए अतिथियों ने नौ दुर्गा के रूप में विराजित नन्हीं बालिकाओ का आरती करके पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष डा० नितिन मित्तल ने अतिथियो को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया ।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य एवं रोचक रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये हुए अतिथियों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं शिक्षाविद् धीरज बाथम ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नगर का पहला विद्यालय है जहाँ उच्च कोटि की अंग्रेजी शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति की भी शिक्षा दी जाती है ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका भविष्य सुरक्षित है क्योंकि उनकी बागडोर ऐसे हाथों में है जिन्हें शिक्षा का क्षेत्र बिरासत में मिला है ।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं आर ० जे० कालेज के प्रबन्धक मृत्युञ्जय श्रीवास्तव ने कहा कि नगर का पहला विद्यालय देखा जहाँ कार्यक्रमों को इतने व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इसके लिए बच्चों की एवं आयोजक शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाविप की महिला संयोजिका श्रीमती ऊषा गुप्ता जी ने नवदुर्गा के रूप में विराजित कन्याओं के श्रंगार की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह के कायक्रमों की एवं सहयोग का आश्वासन दिया। पवन अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

इस अवसर पर मृत्युञ्जय श्री वास्तव , पवन अग्रवाल,अजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, श्रीमती अनीता माहेश्वरी, श्रीमती कंचन अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, श्रीमती सिंधुजा श्रीवास्तव, अंजू अग्रवाल, ऊषा गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।अन्त में डा० नितिन मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार एवं विद्यालय परिवार का उत्साह वर्धन किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular