63 से 67 फीसदी तक रहा लोड फैक्टर
अमेठी। उत्तर परिवहन निगम पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर काफी सजग रहा,अभ्यर्थियों को हरसंभव यातायात सुविधा मुहैया कराने के इंतजाम किए गए। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अमेठी डिपो ने 28.16लाख की आय अर्जित की। अमेठी डिपो का 7 जून से 10जून के बीच लोड फैक्टर 63 से 67 फीसदी तक रहा है। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का आधा किराया माफ किया गया था। पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून को शुरू हुई है। 7 जून से ही बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ बनी रहीं।आठ जून को अमेठी से 25 बसें अयोध्या होते हुए अभ्यर्थियों को लेकर गोरखपुर भेजी गई थीं। आठ जून को डिपो की 73 में से 70 बसें आन रोड थीं। मंगलवार को गोरखपुर के लिए 35 बसें भेजी गई है। सुल्तानपुर शटल सेवा के लिए दस बसें चलाई गई। 7 जून को लोड फैक्टर 67 था।
सात जून को डिपो की आय 6.14 लाख रही। 8 जून को लोड फैक्टर 63 और आय 5.54 लाख रही। दोनों दिन बसों ने कुल 19320 किमी का सफर तय किया है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने अमेठी डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के सुरक्षित आवागमन के बारे में जानकारी ली। रोडवेज कर्मचारी शीतला प्रसाद शुक्ल भी मौजूद रहे।मंगलवार को अमेठी डिपो की 63 बसें संचालित हुईं।8771यात्री बसों पर सवार हुए। 35 बसें अमेठी से अयोध्या होते हुए गोरखपुर के लिए भेजी गईं। लोड फैक्टर 64 रहा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा अपने स्टाफ के साथ दिन भर कड़ी धूप में काम करते हुए बसों का संचालन करते देखे गए। 10 जून को अमेठी डिपो से 62 बसें संचालित हुईं। 9810 यात्री बसों पर सवार हुए।लोड फैक्टर 62 प्रतिशत रहा।834910 रु की आय हुई है।





