HomeMarqueeपुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून से, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त...

पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून से, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने बैठक में दिए कड़े निर्देश।

5 केंद्रों पर 2064 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीसीटीवी की निगरानी में होंगे परीक्षा केंद्र

महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति लखनऊ बोर्ड की आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का समयबद्ध एवं सघन सैनिटाइजेशन कराए जाने, परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रवेश व निकास द्वारों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के अलावा परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण की प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक दौरान भर्ती बोर्ड की जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं दिशा निर्देशों का विस्तार से अवलोकन कराया गया। परीक्षा से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो का प्रदर्शन कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने, अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग अत्यंत सतर्कता एवं गंभीरता से किए जाने, प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य अनधिकृत सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने और प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराए जाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि 8, 9 व 10 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 2064 परीक्षार्थी में बैठेंगे।

बैठक में सभी सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनियमितता अथवा परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले प्रयासों के संबंध में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें, जिससे परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, अभिलेखों के रख रखाव, कंट्रोल रूम संचालन और परीक्षा उपरांत की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular