अद्वैत फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों के साथ हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
सुलतानपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए अद्वैत फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में विद्यार्थियों के साथ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, नीम, सागौन, अमरूद, शीशम, सहिजन सहित अनेक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष पलिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ऋषभ देव शुक्ला, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अमित मिश्रा, पूर्व सेना अधिकारी श्री शिव कुमार तिवारी तथा कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा उपस्थित रहेl
सभी अतिथियों ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अद्वैत फाउंडेशन एवं स्पेक्ट्रम ग्रुप की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। संस्था के चेयरमैन श्री आनंद सावरण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्पेक्ट्रम ग्रुप समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
कार्यक्रम में संस्था के मैनेजर श्री अनूप मिश्र, ज्योति शर्मा, विवेक वर्मा, रविन्द्र तिवारी, संध्या मिश्रा, अमर प्रताप, अमित, अनूप सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ साथ ही यह भी बताते चलें स्पेक्ट्रम ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत फार्मेसी कॉलेज सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इंटरमीडिएट कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, 3 वर्षीय लॉ कॉलेज और स्पेशल कॉलेज (डी एड कोर्स) भी संचालित किया जाता है।





