HomeMarqueeरायबरेली में लापता श्रमिक की हत्या का खुलासा

रायबरेली में लापता श्रमिक की हत्या का खुलासा

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में करीब एक महीने से लापता एक श्रमिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरचंदपुर क्षेत्र के बराइन मजरे हिलालगंज गांव में नहर की पटरी के किनारे जमीन में दबे उसके अस्थिपंजर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

मृतक की पहचान गांव निवासी छोटे लाल पासी के रूप में हुई है। वह श्रमिक था और करीब एक महीने पहले अचानक लापता हो गया था। बेटे सतीश ने पिता की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। काफी समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर उसे आशंका हुई कि पिता के साथ कोई अनहोनी हुई है।

सतीश के शक के आधार पर पुलिस ने उसकी मां केशकली और बहन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने नहर की पटरी के किनारे जमीन की खुदाई कराई, जहां से छोटे लाल के शव के अस्थिपंजर बरामद हुए।

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे और हत्या की वजह क्या थी। मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular