सिसवा बाजार(महराजगंज)। स्थानीय चोखराज तुलस्यान कीड्स वैली विद्यालय में शुक्रवार को इलमेजा फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश समन्वयक डॉ. अनीता सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कीड्स वैली के चेयरमैन एवं चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक प्रदीप तुलस्यान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका जायसवाल तथा चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता डॉ. अनीता सिंह ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं को किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया, वरिष्ठ सदस्य मोहन जी, प्रह्लाद जी एवं विपिन तुलस्यान ने कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।





