HomeUttar PradeshGorakhpurलखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ने गोरखपुर में शुरू किया लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी...

लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ने गोरखपुर में शुरू किया लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की ओपीडी सेवाएं

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मरीजों तक लिवर से जुड़ी उन्नत चिकित्सा सेवाएं आसानी से पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने गोरखपुर में अपनी विशेष लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, में हेपेटो पैंक्रियाटो बाइलियरी (एचपीबी) एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के डायरेक्टर – डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीक़ी, की मौजूदगी में किया गया।

बताते चलें कि डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीक़ी प्रत्येक महीने के पहले रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित शकुंतला हॉस्पिटल में मरीजों को पहली सलाह और फॉलो अप परामर्श देंगे। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में हेपेटो पैंक्रियाटो बाइलियरी (एचपीबी) एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के डायरेक्टर – डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीक़ी* , ने कहा, “लिवर और पैंक्रियाज से जुड़ी कई बीमारियां शुरुआती चरण में कोई खास लक्षण नहीं दिखातीं और अक्सर तब पता चलती हैं, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।

समय रहते जांच कराने से इलाज के बेहतर नतीजे मिल सकते हैं और कई मामलों में गंभीर जटिलताओं से भी बचा जा सकता है। इस विशेष ओपीडी के माध्यम से मरीजों को अपने शहर के करीब ही विशेषज्ञ से परामर्श, समय पर जांच, दूसरी चिकित्सकीय राय और उनकी जरूरत के अनुसार इलाज की योजना बनाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिन मरीजों को लिवर, पैंक्रियाज, पित्त नली और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों, या लिवर ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा की जरूरत है, उन्हें शुरुआती सलाह और सही मार्गदर्शन के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।”

हर महीने आयोजित होने वाली यह ओपीडी मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत महानगरों से बाहर भी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। गोरखपुर और आसपास के जिलों के मरीजों तक लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाकर अस्पताल का उद्देश्य समय पर इलाज को बढ़ावा देना, उपचार के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना और मरीजों तथा उनके परिजनों की यात्रा की परेशानी को कम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular