इटावा। बुधवार को घोषित हुए CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा,जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।विद्यालय के टॉप 5 मेधावी छात्र-छात्राओं में आराध्या गुप्ता 97%।वैष्णवी 93%।उदित राज 92%।अंशिका 92%।ईशानी 91% पर रहे।उक्त जानकारी चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव ने दी।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम हमारे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार तोमर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा,हमारे छात्रों ने अनुशासन,समर्पण और आत्मविश्वास के साथ यह सफलता प्राप्त की है।यह उपलब्धि उनकी नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।इस भावुक क्षण में विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय और अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन,प्रेरणा और सतत सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।यह भावुक कर देने वाला पल केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं,बल्कि अभिभावकों के लिए भी गर्व और हर्ष से भर देने वाला रहा।विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त करता है।यह उपलब्धि आने वाले समय में और बेहतर परिणामों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।





