बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार की शाम नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव महिलाओ की बुलंद आवाज है। वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, असहाय लोगो और महिलाओं के हक की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ती है। उन्होंने कहा कि डिम्पल यादव सादगी की मिशाल है और समाज के अंतिम व्यक्ति चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है।
पूर्व नपा अध्यक्ष और सपा जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि डिम्पल यादव हमेशा देश व प्रदेश के तरक्की की सोच के साथ काम करती है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष कपिल देव, मुस्तकीम खान आदि ने संबोधित किया।इसके बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सुमन यादव, करीम राईनी अजहर खान, महताब आलम सन्नू, इरफान शेख, राधेश्याम जायसवाल, कैफ खान, मैनू सहित तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने गरीबों को कंबल भेंट किया।





