Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiराज्य मंत्री ने किया सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्धाटन

राज्य मंत्री ने किया सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्धाटन

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज नगर पालिका परिसर में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
इस प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से सम्बंधित जानकारियों को बेहतरीन डिस्प्ले के साथ प्रदर्शित किया गया है। मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत इसका गहन अवलोकन किया तथा इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों के प्रचार प्रसार की अपनी अलग महत्ता एवं आवश्यकता है, इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए। मंत्री ने रिमार्क बुक पर इस प्रदर्शनी के लिए “सराहनीय” शब्द अंकित किया। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रदर्शनी के बारे में रिमार्क बुक पर “बहुत सुंदर आयोजन” लिखा। इसके अलावा उपस्थित लोगों ने इस प्रदर्शनी की प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी पाँच अक्तूबर की सांय सात बजे तक रहेगी तथा आज और कल रात्रि आठ बजे तक आम जन के लिए खुली रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular