HomeMarqueeवाराणसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा व्यापारी से 5 लाख की लूट...

वाराणसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा व्यापारी से 5 लाख की लूट का खुलासा, 8 बदमाश गिरफ्तार

देर रात में हुई पुलिस से मुठभेड़

वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई पांच लाख रुपये की लूट का सफल अनावरण करते हुए इस वारदात में शामिल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी 5 लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को सर्राफा व्यापारी प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए नदेसर से पांच लाख रुपये उधार लेकर अपने मित्र के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। चौका रेस्टोरेंट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपये से भरा झोला लूट लिया और फरार हो गए। मामले में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस आयुक्त के निर्देश और पुलिस उपायुक्त काशी जोन के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रामनगर के लंका मैदान और बंदरगाह रोड क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सेठ उर्फ राजू सेठ, आशीष मौर्य, सिपाही उर्फ विजय यादव, आकाश यादव, प्रद्युम्न यादव, गोविंद मौर्य, अमित कुमार और जावेद अटसर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से कई अभियुक्तों पर पहले से भी विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस के साथ सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular