HomeUttar PradeshHamirpurजूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग, फिर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का मिलेगा अवसर

हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्गीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार 7 जुलाई को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से शुरू होगी।

जिला खेल कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, चित्रकूटधाम मंडल के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्गीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जुलाई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में होगा।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद एवं मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उप क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र जूनियर बालक वर्ग के बॉक्सिंग खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक खेल सामग्री और अभिलेखों के साथ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular