Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहेश सोनी ने अग्नि पीड़ित दुकानदार को दी 25हजार रू की आर्थिक...

महेश सोनी ने अग्नि पीड़ित दुकानदार को दी 25हजार रू की आर्थिक सहायता

दीपावली के पर्व पर आग लगने से नुकसान उठा चुके जूते के दुकानदार की आर्थिक मदद करके उसकी दुकान को फिर से शुरू कराने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हाथ बढ़ाए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने गुरुवार को राजेश शुक्ला को 25000रु की आर्थिक सहायता दी और नगर के अन्य सक्षम लोगों और व्यापारी नेताओं से भी राजेश शुक्ला की आर्थिक सहायता की अपील की है।

संग्रामपुर क्षेत्र के बेलखरी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल संग्रामपुर के अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अमेठी नगर के आर्य समाज गली स्थित जूते की गोदाम में दीपावली की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भीषण आग की इस घटना में गोदाम में रखे लाखों रुपये के जूते-चप्पल और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने आगे बढ़कर मानवता और व्यापारिक एकता का परिचय देते हुए ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने इस कठिन समय में सहयोग करने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और जिला अध्यक्ष महेश सोनी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना ही समाज और व्यापारिक वर्ग को मजबूती प्रदान करती है। राजेश शुक्ला लंबे समय से जूते के व्यापार से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भाजपा मंडल संग्रामपुर के अध्यक्ष हैं। उनके गोदाम में लगी यह आग क्षेत्र के व्यापारियों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

महेश सोनी (जिला अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अमेठी) ने कहा कि व्यवसाय में आई विपत्ति किसी एक व्यापारी की नहीं बल्कि पूरे व्यापारिक समाज की होती है। संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला जी के गोदाम में आग लगना दुखद है। यह समय साथ खड़े होने का है, इसलिए संगठन की ओर से ₹25,000 की मदद दी गई है। हम हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ हैं। व्यापारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और संकट की घड़ी में हम सभी एक परिवार की तरह जुड़े रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular