Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherजनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रगणकों पर कार्रवाई के निर्देश

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रगणकों पर कार्रवाई के निर्देश

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विशेष समेकित विद्यालय, धनेवा धनेई में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण प्रक्रिया और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रगणकों से संवाद करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं का आधार है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा समेत कई योजनाएं जनगणना के आंकड़ों पर निर्भर करती हैं, इसलिए कार्य की सटीकता और विश्वसनीयता बेहद जरूरी है।

उन्होंने डिजिटल जनगणना पर जोर देते हुए प्रगणकों को मोबाइल एप के सही संचालन और त्रुटिरहित डेटा फीडिंग के निर्देश दिए। साथ ही 7 से 21 मई तक प्रस्तावित स्वगणना चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बल दिया, जिससे आगे की प्रक्रिया सुगम हो सके।

उपस्थिति समीक्षा में 495 में से 447 प्रगणक मौजूद पाए गए। इस पर डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular