जन्म मृत्यु फाइल पर घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
एंटी क्रप्शन टीम ने इटवा तहसील से लेखपाल अरविंद को उठा कर ले गई
इटवा सिद्धाथीनगर। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को तहसील कार्यालय इटवा स्थित उनके कक्ष से उठा लिया। गुरुवार को टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गई। टीम ने उन्हें किसी की शिकायत पर उठाया, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। टीम उन्हें लेकर रवाना हो गई है। खबर है कि उन्हें बांसी कोतवाली ले जाया जा रहा है।
मूलत: देवरिया जनपद निवासी अरविंद गोरखपुर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी नियुक्त लेखपाल पद पर हुई है। ये कई वर्षों से इटवा तहसील में तैनात है। कुछ समय पूर्व वह स्टेनो का कार्य देख रहे, पर एक एक्सीडेंट में ज्यादा चोटहिल हो गए तो इस पद पर दूसरे को कार्यरत किया गया। स्वस्थ होने के बाद लौटे तो लेखपाल का काम देखने लगे, मगर वर्तमान इनसे जन्म प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी ली जा रही थी।
बताया जाता है किसी पैसे की लेनेदेन से संबंधित शिकायत एंटी करप्शन टीम बस्ती से की थ। इसी कड़ी में टीम गुरुवार को इटवा पहुंची और जाम बिछाना शुरू किया। इसके बाद शिकायतकर्ता लेखपाल के कक्ष में गया तो कमरा अंदर से बंद थे। शिकायतकर्ता ने दरवाजा खटखटाया और एक फाइनल देखने की बात कहने लगी। दरवाजा खुला तो वह अंदर गया, तभी एंटी करप्शन टीम भी कक्ष में घुस गई और लेखपाल को दबोच लिया। वह कितना पैसा ले रहा था, अभी पता नहीं चल सका है।





