Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherमोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के छात्र अनूप पाल ने जनपद में तृतीय...

मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के छात्र अनूप पाल ने जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का किया नाम रोशन

जौनपुर।हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड द्वारा घोषित किया गया जिसमें मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा की उत्तीर्ण, जो की सराहनीय रहा। इंटरमीडिएट के छात्र अनूप पाल ने 451 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया और जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि पर छात्र ने विद्यालय के गुरुजनों, प्रधानाचार्य प्रबंधक तथा माता पिता की सराहना करते हुए बताया कि मेरी इस उपलब्धि के पीछे आप सभी का बड़ा योगदान है।विद्यालय के छात्र विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने अध्यापकों की भूरि भूरि प्रशंसा की और परीक्षा फल के प्रति संतुष्टि व्यक्ति की।

विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और साथ ही आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को विशेष मदद देने का आश्वासन दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अधिकांश छात्रों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अध्यापकों की भी प्रशंसा किया प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन से नियमित रूप से पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। वही मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अधिकांश छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular