अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Hardik Pandya Ruled Out Afghanistan ODI 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से खेलने वाली है। वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है।
विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत है। बता दें कि 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होगा।
Hardik Pandya अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक अब जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज से बाहर है। उन्हें एक हफ्ते की ड्रिल और फिटनेस असेसमेंट के बाद बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से क्लीयरेंस मिल गया था, लेकिन नई दिक्कत के कारण उन्हें सीरीज से हटना पड़ा। वह 2 जून से सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे। बता दें कि आईपीएल 2026 में हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या की वजह से कई मैच नहीं खेल पाए थे। वह इसी चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने सीओई गए थे।
बीसीसीआई के सूत्र ने इंडिया टुडे को ये जानकारी दी है कि हार्दिक सीरीज से बाहर है। सूत्र ने बताया,
“चोट से ठीक होने में 3 हफ्ते लगेंगे। ऐसे में उनके वनडे सीरीज खेलने का कोई चांस नहीं है क्योंकि तब तक उनका रिहैब पूरा नहीं होगा।”
टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी
हार्दिक की चोट से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है। टीम पहले से ही विराट कोहली के वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होने से परेशान थी। किंग कोहली को IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बैटिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।। वहीं, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हैं। बता दें कि IPL के 19वें सीजन में रोहित भी फिटनेस से जूझते नजर आए थे।
कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन BCCI ने अभी तक हार्दिक पांड्या की चोट की पुष्टि नहीं की है और न ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल:
पहला मैच: 13 जून शनिवार, धर्मशाला
दूसरा मैच: 17 जून, लखनऊ
तीसरा मैच: 20 जून, चेन्नई में
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।





