HomeEntertainmentDhamaal 4: खजाने के खोज में निकले Ajay Devgn, धमाल 4 ने...

Dhamaal 4: खजाने के खोज में निकले Ajay Devgn, धमाल 4 ने फैंस को दिए बड़े-बड़े सरप्राइज

सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग मल्टी स्टारर फिल्म धमाल 4 की नई रिलीज डेट को लेकर लेटेस्ट सामने आ रहा है।

लंबे समय से अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 4 का नाम चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों से फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर्स और जरूर अपडेट्स सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि जल्द ही कुछ नया सरप्राइज दिए जाएंगे, जो अब सामने आ गया है।

धमाल 4 के ये सरप्राइज फिल्म की नई रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज को लेकर है। आइए जानते हैं कि अजय की ये मल्टी स्टारर कॉमेडी मूवी बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी और इसका ट्रेलर कब सामने आएगा।

कब रिलीज होगा धमाल 4 का ट्रेलर

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म के तौर पर धमाल 4 का नाम काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। अब उनकी ये मूवी पूरी तरह से ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से धमाल 4 की नई रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज को लेकर अहम जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।

जिसके आधार पर धमाल 4 का ट्रेलर 12 जून को रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में पूरी कास्ट नजर आ रही है, जिसे देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि अजय देवगन एंड कंपनी इस बार जंगल में खजाने की खोज में निकलेगी, जहां उनको एंडवेंचर का सामना करना पड़ेगा और ऑडियंस का ठहाके लगाने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही धमाल 4 की नई रिलीज डेट को भी रिवील किया गया है, जिसके तहत अगले महीने 10 जुलाई को अजय देवगन की इस अपकमिंग कॉमेडी फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि पहले ये मूवी 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

धमाल 4 की कास्ट

निर्देशक इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली धमाल 4 की कास्ट हमेशा की तरह काफी लंबी है। इस बार आपको इस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, उपेंद्र लियमे, अंजलि धवन और रवि किशन जैसे कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular