HomeEducationUPSC: एनडीए एनए एवं सीडीएस फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, शाम...

UPSC: एनडीए एनए एवं सीडीएस फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, शाम 6 बजे तक पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

यूपीएससी की ओर से एनडीए एनए एवं सीडीएस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है। योग्य एवं पात्र उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA NA 2) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक के लिए एक्सटेंड की गई थी। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। शाम 6 बजे के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इन दोनों ही भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।

  • यूपीएससी एनडीए सीडीएस ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • अब अभ्यर्थी निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSC NDA CDS 2 Online Form 2026

कितना लगेगा शुल्क

एनडीए एनए पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस वहीं सीडीएस भर्ती में शामिल होने के लिए 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

एनडीए एनए पदों के लिए पात्रता

नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा नवल एकेडमी (NA/ 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर चुका हो या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए। न्यूनतम उम्र 16.5 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 19 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सीडीएस पदों के लिए योग्यता

यूपीएससी सीडीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए। आयु पदानुसार न्यूनतम 19 वर्ष एवं अधिकतम 24/ 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular