Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeInternational'अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर शुरू करेगा ईरान पर हमला',...

‘अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर शुरू करेगा ईरान पर हमला’, ट्रंप ने सेना को दिए तैयार रहने के निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है कि यदि कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका फिर से हमला शुरू करने के लिए तैयार है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को ईरान पर होने वाले हमले को फिलहाल स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि समझौते पर पहुंचने का प्रयास जारी है। उन्होंने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि यदि कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका फिर से हमला शुरू करने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खाड़ी सहयोगियों के अनुरोध पर हमले को स्थगित कर दिया है, ताकि गंभीर बातचीत हो सके।

फिर शरू हो जाएगी लड़ाई

एपी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब उन्होंने ईरान को समझौता करने के लिए समय कम होने की चेतावनी दी थी। कहा था कि समझौता नहीं होने पर लड़ाई फिर से शुरू हो जाएगी।

राष्ट्रपति ने हमले के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो वे किसी भी क्षण ईरान पर व्यापक हमले के लिए तैयार रहें।

समाप्त हो सकता सीजफायर
ट्रंप कई सप्ताह से धमकी दे रहे हैं कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अप्रैल के मध्य में हुआ युद्धविराम समाप्त हो सकता है। हालांकि, समझौते के लिए उनके मापदंड लगातार बदल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular