HomeEntertainment'रावण को जिंदा कर दिया', Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए...

‘रावण को जिंदा कर दिया’, Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए इंप्रेस, जमकर की तारीफ

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले यश की तारीफ की है। दोनों इंटरनेशनल इवेंट में नजर आए।

शुक्रवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ऑडियंस को रामायण की झलक दिखाई गई। इस इंटरनेशनल इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकार यश (Yash) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी गए थे। इस इवेंट में अभिनेता ने यश की भूमिका को लेकर बात की।

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने इवेंट में यश की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि इस बिग स्केल की पौराणिक फिल्म को यश के औरा की जरूरत थी और जिस अंदाज में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई, वह स्टीरियोटाइप को तोड़ता है।

यश-रणबीर संग नहीं हुई ज्यादा शूटिंग

रामायण पर हुई पैनल चर्चा में रणबीर कपूर ने फिल्म में यश के साथ काम करने के बारे में कहा, “फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे और शायद बीच में भी उनकी मुलाकात हो सकती है लेकिन हमने अभी तक उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है। इसलिए हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। मगर मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं।”

यश के औरा से इंप्रेस हुए रणबीर

रणबीर कपूर ने आगे कहा, “मेरा सच में मानना है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें उनके जैसे औरा, स्टारडम और नजरिए वाले किसी व्यक्ति की जरूरत थी। उन्होंने इसे इतने स्वैग, औरा और ईमानदारी से निभाया है कि उन्होंने सच में रावण को जिंदा कर दिया है। इतने सालों में हमारे पास रावण का एक बहुत ही स्टीरियोटाइपिकल चित्रण रहा है, लेकिन यह वाला नहीं।”

कब आएगा रामायण का ट्रेलर?

24 जुलाई को रामायण का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन स्टूडेंट प्रोटेस्ट्स की वजह से मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन करने का फैसला किया था। नई ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर उम्मीद है कि 31 जुलाई तक मेकर्स आउट कर सकते हैं। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular