Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीएचसी बर्डपुर में एचपीवी टीकाकरण के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

सीएचसी बर्डपुर में एचपीवी टीकाकरण के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में शनिवार को आयोजित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. सुबोध चन्द्रा ने अपनी पत्नी डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के साथ बेटी शिविना श्रीवास्तव को एचपीवी वैक्सीन लगवाकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान डॉ. सुबोध चन्द्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चियों की सुरक्षा के लिए इस टीके को अवश्य लगवाएं।

डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पहले से निजी अस्पतालों में उपलब्ध है, जहां इसके लिए अधिक खर्च करना पड़ता है, जबकि सरकार द्वारा इसे सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टीका बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में सहायक है, इसलिए अभिभावकों को आगे आकर अपनी बच्चियों का टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति में चिकित्सकों से जानकारी ली जा सकती है।

डॉ. सुबोध चन्द्रा ने बताया कि प्रतिदिन टीकाकरण के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो किशोरियों को सीएचसी लाकर टीकाकरण कराएंगी। साथ ही अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपील की गई कि वे 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

कार्यक्रम के दौरान एक आशा कार्यकर्ता ने अपनी बेटियों आराध्या और अनुष्का को एचपीवी वैक्सीन लगवाकर लोगों को संदेश दिया कि यह टीका बच्चियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। शनिवार को आराध्या सिंह, अनुष्का सिंह सहित 10 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार, आईओ शैलमणि चौधरी, प्रभारी एआरओ अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मौर्य, एएनएम नीलम यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular