गोरखपुर। स्टार हॉस्पिटल प्रा० लि० एवं सफल टेस्ट ट्यूब बेबी के तत्वाधान में बैलो, भटहट, गोरखपुर में प्रचार-प्रसार के साथ आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में स्टार हॉस्पिटल प्रा० लि० के डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 150 से 200 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं परामर्श किया गया तथा 100 से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड हेतु आवेदन किए गए। साथ ही निःसंतान दंपत्तियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान स्टार चैरिटेबल की ओर से निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा० विजाहत करीम एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डा० सुरहिता करीम ने बताया कि स्टार हॉस्पिटल द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूर्व में भी आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जो मरीज इस शिविर में परामर्श हेतु आए हैं, उन्हें आगे उपचार के लिए अस्पताल आने पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी, जिससे उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इस शिविर में डा० जुबैदा, रितिका, गौरव, साहिल, दिलीप, रिया, सुमन, आलम आदि का विशेष सहयोग रहा।





