इटावा। इंडियन बुलियन एन्ड एसोसिएशन की बैठक जींस होटल ग्वालियर बाईपास पर सम्पन्न हुई।बैठक के मुख्य उद्देश्य-जीएसटी में व्यापारियों के डिमांड नोट जारी होने व गिरवी उधारी b2b पुराने जेवर खरीद आदि मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष IBJA पारस जैन ने सभी उपस्थित व्यापारियों को बताया जीएसटी का डिमांड नोट जारी करना स्वाभाविक प्रक्रिया है,व्यापारी घबराएं नहीं,अच्छे वकील से सलाह लें और सलाह न मिलने पर IBJA के संगठन से संपर्क करें।
व्यापारियों द्वारा गिरवी की बात कहे जाने पर IBJA ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर सरकार से साहूकार का लाइसेंस पुणे जारी करने की जल मांग करेंगे एवं b2b की उधारी आपसी सहमति से संगठन द्वारा निस्तारण करने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे व्यापार सहज हो सके।पुराने जेवर की खरीद पर पारस जैन IBJA अपने ग्रह का आधार कार्ड पैन कार्ड फोटो एवं शपथ पत्र के साथ पहचान कर लिए गए सोने का पेमेंट ऑनलाइन या चेक द्वारा ही करें अधिकतम 10000/-रुपए ही नगद के रूप में दें जिससे कि किसी भी समस्या के आने पर आप सत्य का साक्ष दे सकें।
व्यापारियों ने संगठन से मांग कि संगठन अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाये और मासिक बैठक हो जिससे व्यापार की गहन जानकारी एवं सद्भाव रह सके।कुछ व्यापारियों ने कहा कि संगठन को पूरे जिले में हर जगह विस्तार किया जाना चाहिए जिससे हम कस्वे मैं बैठे व्यापारी को सहभागी होने का मौका मिल सके।Ibja के जिला अध्यक्ष पारस जैन संरक्षक अरविंद पोरवाल प्रदीप सोनी अनुज यादव प्रियांशु वर्मा नैतिक वर्मा अमन यादव राममिलन यादव एलेक्जर हॉलमार्क सेंटर संदीप रिफायनरी सुशील यादव ऋषभ सोनी रितिक जैन मोहित सोनी संकल्प जैन जयदीप वर्मा योगेश कुमार विशाल हनी अरविंद चौहान आदित्य सिंह आदि उपस्थिति रहे।





