Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा

राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा

सिद्धार्थनगर। राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को रेस्ट हाउस, लोक निर्माण विभाग में विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

सर्वप्रथम श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर पिछड़ा जनपद है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है। आप लोग अपनी तैयारी पूर्ण रखे।

ग्राम चौपाल में सभी अधिकारी अवश्य जाये तथा लोगो की समस्याओं का समाधान करें।प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का चयन कर उन्हे लाभ दिलाये। सभी ग्राम सचिव अपने क्लस्टर में रहे। गांव में जाये और काम करें। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो सभी लोग मिलकर कार्य करें।

गांव के लोगो का समुचित विकास हो। सभी खण्ड विकास अधिकारी गांवों का निरीक्षण करे तथा जो भी अधूरे कार्य है उन्हें पूर्ण करायें। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक होना चाहिए। बीबीजी राम राम जी का प्रचार प्रसार कराये। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उनके आर्थिक विकास में सहायता करें।

अमृत सरोवर की साफ-सफाई कराये तथा जहां पर पानी कम है वहां पर पानी भरवाने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग शैलेन्द्र चौधरी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular