Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeतमसा नदी किनारे आस्था के साथ गंगा दशहरा पर होगा आरती व...

तमसा नदी किनारे आस्था के साथ गंगा दशहरा पर होगा आरती व पूजन

जलालपुर, अम्बेडकर नगर : गंगा दशहरा का पावन पर्व मंगलवार को जलालपुर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तमसा नदी के तट स्थित शिवाला मन्दिर के पक्का घाट, उष्मापुर पर तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के मार्गदर्शन में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर तमसा मैया का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा सायंकाल भव्य आरती आयोजित होगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका विस्तार संघर्ष समिति का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे आयोजन को व्यापक जनसहभागिता मिल रही है।

आयोजन की तैयारियों में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आलोक बाजोरिया, सचिव आदित्य मिश्र, पुरोहित राम दौर मिश्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, हृदय शंकर मिश्र, रामलाल देवर्षि, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, गुलाबचंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनने जा रहा है, जहां तमसा नदी के तट पर भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular