HomeUttar PradeshAzamgarhविद्युत विभाग खंड प्रथम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

विद्युत विभाग खंड प्रथम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

आजमगढ़। बिजली विभाग खंड प्रथम कार्यालय के दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विभाग द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग खंड प्रथम पर रनर के पद पर तैनात छेदी लाल और जाफरपुर सब स्टेशन पर तैनात टेक्नीशियन बालचन्द के सफलतापूर्वक कार्यकाल समाप्त होने पर विभाग ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार साझा करते हुए दोनों सेवानिवृत्त साथियों के विभागीय योगदान की सराहना की।

विभाग की ओर से दोनों कर्मचारियों का माल्यार्पण किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में अंगवस्त्रम तथा पवित्र ग्रंथ रामायण भेंट कर उनके भावी जीवन की नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सिधारी हाइडिल पहुंचे क्षेत्रीय विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने भी दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया, राज नारायण सिंह, दुर्वाष प्रजापति, राहुल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, हृदेश्वर सिंह, राम अवध यादव, रामप्यारे यादव, अखिल पाण्डेय, काशी नाथ गुप्ता, सुनील कुमार मौर्य, मदन सिंह यादव सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular