Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसिद्धार्थनगर महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता को शामिल करने की...

सिद्धार्थनगर महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता को शामिल करने की मांग

जिला ओलंपिक संघ ने डीएम को लिखा पत्र, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने की मांग

सिद्धार्थनगर। जिला ओलंपिक संघ ने आगामी सिद्धार्थनगर महोत्सव के दौरान आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, फुटबॉल और बैडमिंटन को भी शामिल किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव की ओर से जिलाधिकारी एवं कपिलवस्तु महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताएं तो रखी गई हैं, लेकिन एथलेटिक्स, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे प्रमुख खेलों को अब तक शामिल नहीं किया गया है, जबकि जिले में इन खेलों के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।

जिला ओलंपिक संघ ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष आयोजित महोत्सव में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला था। इस बार भी इन खेलों को शामिल किया जाना जिले के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है।

संघ ने आग्रह किया है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर देने की दृष्टि से संबंधित खेल अधिकारियों को निर्देशित कर एथलेटिक्स, फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को भी महोत्सव के कार्यक्रम में जोड़ा जाए, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular