Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeNationalAmul Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, गुरुवार...

Amul Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, गुरुवार से लागू होंगे नए रेट

अमूल ने पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें गुरुवार, 14 मई से प्रभावी होंगी।

अमूल ने पूरे भारत में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल दूध पर नए दाम गुरुवार, 14 मई से लागू होंगे।

अमूल की तरफ से दूध को दामों में बढ़ोतरी की वजह भी बताई गई है। अमूल का कहना है कि पैकेजिंग की लागत के बढ़ने से और पशुओं के आहार के महंगा होने के चलते दूध के दाम में इजाफा किया गया है।

कंपनी का कहना है कि किसानों और डेयरी चलाने वालों को नुकसान न सहना पड़े, इसलिए कीमत में इजाफा किया गया है।

दूध की नई कीमतें

  • अमूल ताजा (Amul Toned) के एक लीटर दूध की कीमत 59 रुपये हो गई है। ये आधा लीटर दूध का पैकेट जो 30 रुपये में मिलता था, अब 31 रुपये में मिलेगा।
  • अमूल गाय के दूध (Amul Cow Milk) का आधा लीटर (500 ml) पैकेट जो 31 रुपये में मिलता था, अब 32 रुपये में मिलेगा।
  • अमूल भैंस के दूध (Amul Buffalo Milk) का आधा लीटर (500 ml) पैकेट जो 38 रुपये में मिलता था, अब 39 रुपये में मिलेगा।
  • अमूल गोल्ड फुल क्रीम (Amul Milk Full Cream) के एक लीटर दूध की कीमत 71 रुपये हो गई है। ये आधा लीटर दूध का पैकेट जो 35 रुपये में मिलता था, अब 36 रुपये में मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular