HomeEntertainmentShilpa Shinde ने झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले पर किया रिएक्ट, लिखा- 'जो...

Shilpa Shinde ने झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले पर किया रिएक्ट, लिखा- ‘जो उखाड़ना है उखाड़…’

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने की बात कबूली थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर कुबूल किया था कि उन्होंने भाभीजी के प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था।

शिल्पा ने बताया कि अपना कॉन्ट्रेक्चुअल डिस्प्यूट सुलझाने के लिए उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। हालांकि कई लोगों ने झूठ बोलने की वजह से शिल्पा की आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर खूब हुई आलोचना

इसके बाद सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच, एआईसीडब्ल्यूए (ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने एक बयान जारी कर उनके कार्यों की निंदा की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में हस्तक्षेप करने और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अब शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो एक बार फिर करारा जवाब देती नजर आईं। इसी के साथ शिल्पा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा जिसे पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे वो ट्रोलर्स को जवाब दे रही हैं। शिल्पा ने अपनी पोस्ट के जरिए जो उखाड़ना है उखाड़ लो का मैसेज दिया।

इस रील में शिल्पा ने अपनी कई सारी तस्वीरों को एक वीडियो फॉर्म में बदला जिसपर लिखा था,”एक महिला बनो! यह कहने के लिए हमेशा तैयार रहें कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।”

साल 2025 में फिर से ज्वाइन किया शो

वहीं इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जलने वालों जलते रहो अपना खून किसी जरूररत मंद को मत दो जला जला के खत्म कर दो।” बता दें कि शिल्पा ने साल 2016 में भाभीजी घर पर हैं छोड़ दिया था। तभी उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2025 में शिल्पा ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ में वापसी की। उन्होंने बताया कि वह शो के लेखक की वजह से वापस आई हैं और अब पूरी टीम के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular