केबीसी 18 के मंच पर सजा शेरो-शायरी का महफिल

0
5512

आयुष्मान खुराना ने ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गुनगुनाकर बांधा समां, सितारों की मौजूदगी से खास बना शो

मुंबई। लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन का मंच इस बार ज्ञान के साथ-साथ शेरो-शायरी और संगीत के रंग में भी रंगा नजर आया। शो में अभिनेत्री सारा अली खान और महानायक अमिताभ बच्चन के बीच हुई शेरो-शायरी की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों के बीच शब्दों की यह दिलचस्प नोकझोंक शो के खास पलों में शामिल रही।

कार्यक्रम में अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मौजूद रहे। उन्होंने अपनी आवाज में मशहूर गीत ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गुनगुनाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। आयुष्मान की गायकी पर मंच पर मौजूद सितारे भी झूमते नजर आए।

अमिताभ बच्चन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सारा अली खान के साथ शेरो-शायरी का सिलसिला आगे बढ़ाया। सारा ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए अपनी अदायगी और हास्य से मंच पर चार चांद लगा दिए। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

केबीसी 18 का यह खास एपिसोड मनोरंजन, संगीत और शायरी का खूबसूरत संगम बन गया। एक ओर अमिताभ बच्चन की शानदार प्रस्तुति रही, तो दूसरी ओर सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here