Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeHealthइलाज से बेहतर है बचाव! HIV इन्फेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए...

इलाज से बेहतर है बचाव! HIV इन्फेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए गांठ बांध लें ये 6 बातें

HIV से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। इसलिए बचाव के लिए सही जानकारी और सतर्कता जरूरी है।

हर साल 18 मई को वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे (World AIDS Vaccine Day) मनाया जाता है, जिसे एचआईवी वैक्सीन अवेयरनेस डे भी कहते हैं। यह दिन उन वैज्ञानिकों की मेहनत को समर्पित है, जो सालों से एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए एक सुरक्षित वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।

हालांकि, सच्चाई यह है कि अब तक एचआईवी की कोई कारगर वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में, इस जानलेवा संक्रमण से बचाव का एकमात्र हथियार सही जानकारी और सतर्कता है। आइए जानते हैं कि एचआईवी इन्फेक्शन से खुद को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एचआईवी टेस्ट जरूर करवाएं

एचआईवी से बचाव का सबसे पहला और अहम कदम है अपनी और अपने पार्टनर की स्वास्थ्य स्थिति को जानना। फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले अपने पार्टनर से एचआईवी टेस्टिंग के बारे में खुलकर बात करें और दोनों अपना टेस्ट जरूर करवाएं।

सेफ सेक्स

एचआईवी इन्फेक्शन का सबसे अहम कारण बिना कंडोम के या बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करना है। इसलिए हमेशा सुरक्षित सेक्शुअल बिहेवियर को प्राथमिकता दें। हर बार फिजिकल रिलेशन बनाते समय कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।

पार्टनर्स की संख्या सीमित रखें

अपने सेक्शुअल पार्टनर्स की संख्या को सीमित रखना एचआईवी के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। पार्टनर्स की ज्यादा संख्या इन्फेक्शन के रिस्क को बढ़ा देता है।

एसटीआई की जांच और इलाज कराएं

अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही कोई सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन है, तो उसमें एचआईवी इन्फेक्शन होने या दूसरों तक एचआईवी फैलाने का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए समय-समय पर एसटीआई की जांच करवाएं और लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज लें। साथ ही, अपने पार्टनर को भी इसकी जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित करें।

डॉक्टर से प्रैप के बारे में बात करें

अगर आपको एचआईवी इन्फेक्शन नहीं है, लेकिन आपके संक्रमित होने का जोखिम ज्यादा है, जैसे- अगर आपका पार्टनर एचआईवी पॉजिटिव है या आप ड्रग्स इंजेक्ट करते हैं, तो आपको प्रैप का विकल्प चुनना चाहिए। यह एचआईवी से बचाव की एक बेहद प्रभावी दवा है। इसके बारे में और जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हेल्थ केयर प्रोवाइडर से सलाह लें।

ड्रग्स के इंजेक्शन से दूर रहें

नशीले इंजेक्शनों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। एचआईवी से बचने के लिए ड्रग्स के इंजेक्शन लेने से पूरी तरह बचें, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो हमेशा केवल पूरी तरह से स्टेरलाइज्ड सुई, सिरिंज और साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात, अपनी सुई या इंजेक्शन से जुड़े किसी भी उपकरण को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular