Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeBusinessमैं IPO Credit Card के जरिए ले सकता हूं, जानें क्या कहता...

मैं IPO Credit Card के जरिए ले सकता हूं, जानें क्या कहता है नियम?

आरबीआई के नियमों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का उपयोग निवेश या बचत के लिए नहीं किया जा सकता है। इसका उपयोग केवल खरीदारी और यूपीआई भुगतान के लिए किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड में भी क्रेडिट कार्ड से भुगतान वर्जित है।

निवेशक अब धीरे-धीरे आईपीओ की ओर बढ़ रहे हैं। प्राइमरी मार्केट में रिटेल निवेशक खुलकर पैसा लगा रहे हैं और इसके जरिए अच्छा प्रॉफिट भी कमा रहे हैं। लेकिन आईपीओ में पैसा लगाने के लिए आपको एकमुश्त बड़ी रकम की जरूरत होती है।

इसलिए इसमें हर कोई अप्लाई कर पाता। अब सवाल यह है कि क्या आईपीओ को क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदा जा सकता है?यह सवाल दो कारणों से आता है पहला क्रेडिट के जरिए खरीदारी पर रिवार्ड प्वाइंट और कैशबैक जैसे लाभ मिलते हैं।

दूसरा इसलिए भी क्योंकि इसके जरिए हम आईपीओ पर एकमुश्त बड़ी राशि लगाने में सक्षम हो पाएंगे। चलिए समझते हैं कि इसे लेकर नियम क्या कहता है?

क्या कहता है नियम?

आरबीआई (RBI) की मानें तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति निवेश या सेविंग के उद्देश्य के लिए नहीं कर सकता। इसलिए आप न ही क्रेडिट कार्ड के जरिए आरडी (सुरक्षित निवेश) में पैसे जमा कर सकते हैं और न ही आईपीओ (असुरक्षित निवेश) में अप्लाई कर है।

क्रेडिट कार्ड के जरिए केवल खरीदारी का काम किया जा सकता है। इसके अलावा आप यूपीआई पेमेंट भी क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।

इसी तरह आप म्यूचुअल फंड में भी क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान नहीं कर सकते। आजकल लोग डेबिट कार्ड की तरह क्रेडिटा कार्ड का भी उपयोग हर खरीदारी के लिए करने लगे हैं। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर आपको आकर्षित रिवॉर्ड प्वाइंट और कैशबेक जैसे लाभ मिलते हैं। ये फायदे आपको डेबिट कार्ड में नहीं मिलते। इसलिए लोग अब बढ़-चढ़कर क्रेडिट का उपयोग करने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular