Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमहिलाओं व छात्राओं  को महिला सब इंस्पेक्टर गीता ने किया जागरूक

महिलाओं व छात्राओं  को महिला सब इंस्पेक्टर गीता ने किया जागरूक

Women Sub Inspector Geeta made women and girls aware

अवधनामा संवाददाता

अतरौलिया/आज़मगढ़ (Atraulia/Azamgarh)। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिलाओं व छात्राओं  को महिला सब इंस्पेक्टर गीता ने जागरूक किया। अतरौलिया थाना अंतर्गत भैरोपुर दरगाह प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को सशक्त नारी का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, सेना, रोजगार आदि क्षेत्रों में महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा हिस्सेदारी हो गई है। आज महिला पुरुष के समान हर क्षेत्र में सम्मान के साथ कार्य कर रही हैं, इतना ही नहीं खेल में भी सर्वोच्च प्रदर्शन करके महिला अपने समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं। अब महिलाएं कमजोर नहीं है नारी सशक्तिकरण का एक ही उद्देश्य है कि महिलाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों को बताने की व आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर गीता व महिला कांस्टेबल अंकिता भट्ट मौजूद रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular