संभल अवधनामा संवाददाता माहे मोहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही कर्बला की दर्दनाक घटना की यादें ताजा हो गयी। माहे मोहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके बहत्तर साथियों को तीन दिनो का भुखा प्यास कर्बला में शहीद कर दिया गया था। मंगलवार को इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही इमाम बारगाहो में मजलिसो का आगाज हो गया तहसील क्षेत्र के चन्दौसी रोड पर स्थित ग्राम नूरियो सराय में चांद नजर आने के बाद परम्परागत अलमो का मातमी जुलूस निकाला गया इमाम बारगाह फरमान हुसैन से बरामद मातमी जुलूस अपने तयशुदा रास्तों से होते हुए इमाम बारगाह नम्बरदारान पहुंचा जहां माहे मोहर्रम की पहली मजलिस का आगाज किया गया बाद मजलिस के मातमी जुलूस इमाम बारगाह सगीर हसजंन फरमान हुसैन सरवर हुसैन जायर हुसैन हाजी अजहर हुसैन आदि इमाम बारगाहो में मजलिसेे की गयी महिलाओ ने घरों में मातम किया । माहे मोहर्रम का चांद नजर आने के बाद ही अजादारो ने काले लिबास धारण कर लिये इमाम बारगाहो और घरों में काले अलम लगा दिए गए गौरतलब है कि शिया समुदाय के लोगो में 68 दिनों तक कर्बला के शहीदों का शोक मनाया जाता है इस दौरान खुशी का कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। नूरियो सराय में मोहर्रम के पहले दिन सुबह से देर रात तक मजलिसो का आगाज किया जायेगा जो बदस्तूर दस मोहर्रम तक किया जायेगा दो मोहर्रम सात मोहर्रम दस मोहर्रम को परम्परागत मातमी जुलूस निकाले जायेगा दस मोहर्रम के बाद 25 वी मोहर्रम और बीस सफ़र को मातमी जुलूस बरामद किए जाते हैं इस दौरान इमाम बारगाहो में मजलिसो का सिलसिला जारी रहता है।
मुहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के ग़म में गंमगीन हुआ माहौल शिया समुदाय के लोगो ने काले लिबास धारण कर अलमो का परम्परागत मातमी जुलूस निकाला कर अज़ादारी का सिलसिला शुरू किया। शहर के मौहल्ला नूरियो सराय में मुहर्रम का चांद नजर आ ने के बाद शिया समुदाय के लोगो में कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत के शोक में माहौल गमगीन हो गया है इमाम बारगाहो में मजलिसो की शुरुआत होने के साथ ही आज़ादी का सिलसिला शुरू हो गया जो 68 दिनों तक लगातार जारी रहेगा इस दौरान खुशी का कोई भी कार्य नहीं किया जाता इमाम बारगाहो व घरों में काले अलम लगा दिया गये है। मुहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही इमाम बारगाह फरमान हुसैन से परम्परागत अलमो का मातमी जुलूस निकाला गया जो अपने तयशुदा रास्तों से होकर इमाम बारगाह नम्बरदारान सगीर हसन जायर हुसैन हाजी अजहर हुसैन बाबुल हवाईज आदि में गया और वहां मजलिसे बरपा की गयी। महिलाओं ने घरों में मातम किया और नोहे पढ़ें कल आज से इमाम बारगाहो में मजलिसो का दस दिवसीय आयोजन शुरू हो जायेगा जिसमें जिक्र हुसैन होगा। नूरियो सराय में दो सात और दस मोहर्रम को परम्परागत मातमी जुलूस बरामद किए जायेंगे। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी ग्राम इकरोटिया बुकनाला शाहपुर सिरपुडा आदि में भी मजलिसे बरपा की गयी





