Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeNationalकहां छिपी है निदा खान? घर पर लटका मिला ताला और फोन...

कहां छिपी है निदा खान? घर पर लटका मिला ताला और फोन भी बंद, पुलिस को पति कर रहा गुमराह

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में फंसी निदा खान पिछले एक हफ्ते से फरार है। उसके पति ने पुलिस को बार-बार गुमराह किया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के आरोप से घिरी निदा खान पिछले एक हफ्ते से फरार है। इस बीच निदा के ठिकाने को लेकर उसका पति पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने उनके पति से पूछताछ की। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि निदा खान 14 अप्रैल को घर छोड़कर चली गई थी और तब से एक रिश्तेदार के यहां रह रही। जब पुलिस उस रिश्तेदार के घर पहुंची तो वह घर बंद मिला। इतना ही नहीं उस समय निदा और उसके रिश्तेदार दोनों के ही मोबाइल फोन बंद थे।

आखिर कहां छिपी है निदा खान?

सूत्रों के अनुसार, बाद में उसके पति ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी (जिसकी पहचान नूरी शेख के रूप में हुई है) इस हफ्ते की शुरुआत में उसे नासिक ले गई थी। उसने दावा किया कि उसे फिलहाल निदा के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

निदा खान TCS से निलंबित

निदा खान को 9 अप्रैल को टीसीएस से निलंबित कर दिया गया था। इस बीच उसके परिवार ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है और अदालत में राहत की गुहार लगाई है। उसने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है, जिसमें संभवतः उसकी मेडिकल स्थिति को अर्जी का एक मुख्य आधार बनाया गया है।

TCS ‘धर्मांतरण’ और यौन उत्पीड़न मामला

यह मामला तब सामने आया जब टीसीएस की नासिक ब्रांच में काम करने वाली एक महिला ने अपने एक सहकर्मी दानिश शेख पर आरोप लगाया कि उसने 2022 में उससे शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, निदा खान दानिश शेख की बहन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं और उस पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाने की कोशिश की।

आगे यह भी आरोप लगाया गया है कि निदा खान और एक अन्य व्यक्ति तौसीफ अख्तर ने शिकायतकर्ता से यह बात छिपाई कि दानिश शेख पहले से ही शादीशुदा था।

जैसे ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की सात और महिलाएं सामने आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया था और एचआर डिपार्टमेंट ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये घटनाएं फरवरी 2022 और मार्च 2026 के बीच हुई थीं।

इस मामले में पुलिस ने सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular