Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeEntertainment3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट...

3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?

सुपरस्टार आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की जोड़ी एक बार फिर से 3 इडियट्स के सीक्वल के जरिए वापसी करने के लिए तैयार है।

इस साल की शुरुआत से अगर किसी मूवी के सीक्वल की चर्चा तेजी से चल रही है तो वह कोई और नहीं बल्कि थ्री इडियट्स है। आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पहले पार्ट ने अपने समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अब खबर है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस कल्ट क्लासिक मूवी 3 इडियट्स का सीक्वल बनाने जा रहे है। इस बीच फिल्म की कहानी को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस बार थ्री इडियट्स 2 में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

कैसी होगी थ्री इडियट्स की कहानी

हिंदुस्तान टाइम की खबर के अनुसार 3 इडियट्स फिल्म के सीक्वल में एक बड़ा टाइम जंप होगा, यानी किरदारों की उम्र पहली पार्ट जितनी नहीं होगी। इसमें एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो 10 साल के अंतराल के हिसाब से सेट होगा।

बताया जा रहा है कि 3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी फर्स्ट पार्ट से पहले की है या बाद की कहानी को दर्शाया जाएगा। यह टाइम जंप 2009 में आने वाली 3 इडियट्स की घटनाओं से पहले का भी हो सकता है और बाद का भी। मेकर्स की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

गौर करें इसकी कास्ट की तरफ तो इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि 3 इडियट्स की ओरिजिनल मुख्य कास्ट – आमिर, माधवन और शरमन जोशी सीक्वल में वापसी करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका नाम 4 इडियट्स होगा, जिसमें विक्की कौशल एक और इडियट का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

3 इडियट्स के सीक्वल में जुटे आमिर

लंबे समय से आमिर खान की नाम उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा था कि वह अपने जुनैद खान के साथ कोई एक्शन मूवी करने की तैयारी में हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, निर्देशक राजकुमार हिरानी की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular