हम अपनी संप्रभुता से कभी समझौता नहीं करेंगे : शशि राजा

0
28

महाराणा प्रताप से कांपता था अकबर

महाराणा प्रताप, छत्रसाल जू देव और पृथ्वीराज चौहान का मनाया जन्मोत्सव

ललितपुर। क्षत्रिय समाज के सभी संगठनों के तत्वाधान में हिन्दू ह्रदय सम्राट महाराजा महाराणा प्रताप एवम बुन्देलखण्ड केसरी महाराज छत्रसाल जू देव, महापराक्रमी पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव श्री शशिभूषण सिंह बुन्देला के मुख्यातिथ्य में एवम सोवरन सिंह बुन्देला के विशिष्ट आतिथ्य एवम श्री दरयाव सिंह परमार की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। तीनों महावीरों का जन्मदिन हिंदी मास के ज्येष्ठ मास की तृतीया के एक ही दिन हुआ था। इसलिए सभी हिंदी मास के अनुसार जन्मदिन मनाते है। आज सर्व प्रथम भगवान श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद महाराणा प्रताप, छत्रसाल जू देव, पृथ्वीराज चौहान एवम ललितपुर के क्षत्रिय समाज के स्तम्भ श्रद्धेय सुजान सिंह बुन्देला के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद शशि राजा बुन्देला ने कहा कि हम अपने आराध्य महाराणा प्रताप का आज जन्मदिन मना रहे है। इनके के शौर्य की गाथा विश्व विख्यात है अत: हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए और महाराणा प्रताप की तरह हम कभी अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेंगे। अध्यक्षता कर रहे दरयाव सिंह परमार ने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि छत्रसाल बुन्देला का ननिहाल हमारे जनपद के दैलवारा गांव में था।इनसे दुश्मन थर-थर कांपते थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समर सिंह परमार ने महाराजा महाराणा प्रताप के बारे में कहा कि राणा जी भाला कवज कुंडल एवम समस्त हथियारों के साथ युद्ध करते थे। उनका घोड़ा चेतक जो हाथी बनकर अकबर की सवारी हाथी से टक्कर मारकर युद्ध करते थे।

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जेके सिंह तोमर ने कहा कि हमारे क्षत्रिय पूर्वजो ने इतिहास रचा है। हम सभी को उनका अनुकरण करना चाहिए। प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सोवरन सिंह बुन्देला ने कहा कि महाराजा छत्रसाल के बारे में एक दोहा प्रचलित है कि इत जमुना उत नर्वदा, इत चंबल उत टोस। छत्रसाल से लडऩे की रही न काहू होस।। इनकी वीरता जग जाहिर है। जिनका आज जन्मदिन है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा कि आगामी 6 माह बाद पंचायत चुनाव होने वाले है ऐसे में हम सभी क्षत्रियों को आपस में एकजुट होकर लडऩा होगा और इसके लिए हर गांव में आपसी प्रतिस्पर्धा की बल्कि आपसी सामंजस्य की आवश्यकता है अन्यथा 2022 जैसा हाल होगा।

अन्य वक्ताओं में भूपेंद्र सिंह तोमर पुष्पेंद्र सिंह बुन्देला,राजेन्द्र सिंह परमार,भगत राजा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दरयाव सिंह परमार, जे.के.सिंह तोमर, सोवरन सिंह बुन्देला, अजय प्रताप सिंह तोमर, चंद्रपाल सिंह परमार, राजेन्द्र सिंह राठौड़, भगत राजा बुन्देला, भूपेंद्र सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह राजावत, भगवत सिंह बैस, अरविंद सिंह पार्षद, सम्राट सिंह बनाफर, रवि सेंगर सपना मेडिकल, महेंद्र सिंह परमार, बॉबी राजा, दीपू राजा बुन्देला, राजेश्वरनन्द गिरीजी, करनी सेना जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह परमार, सत्यप्रताप सिंह परमार, पुष्पेंद्र सिंह वरदेही, पप्पू राजा, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया झरावटा, उत्तम राजा बुन्देला, केशवेंद्र सिंह बुन्देला रानू राजा, आनंद सिंह जादौन, पुष्पेंद्र सिंह, बुन्देला, हरपाल सिंह चन्देल, रामराजा सिंह पवार, विजय विक्रम सिंह बुन्देला, नाती राजा, अरविंद सिंह सिसोदिया, अमर सिंह बुन्देला, देवेंद्र सिंह, भीष्म प्रताप सिंह बुन्देला, भूपेंद्र सिंह परमार, राजेन्द्र सिंह परमार, अरविंद सिंह बुन्देला, ताहर सिंह पवार, पहलवान सिंह डोडिया, महेंद्र सिंह बुन्देला, सतेंद्र सिंह परमार, महेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह परमार, माधव राजा, सुनील सिंह गहलोत, डग्गी राजा, चाली राजा, हरेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह परमार, उदयप्रताप सिंह, संजय राजा, रवि राजा, हरनाम सिंह तोमर, चंचल राजा, संग्राम सिंह बुन्देला, दीपेंद्र सिंह बुन्देला, जयहिंद सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे। संचालन भगवत सिंह बैस ने किया। अंत मे अजय प्रताप सिंह तोमर ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here