नई दिल्ली/लखनऊ: दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यू.पी. स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदकों पर कब्जा जमाया। अवध राइफल शूटिंग एकेडमी की शॉटगन टीम ने लगातार 8वें वर्ष भी अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण और रजत पदकों की झड़ी लगा दी। एकेडमी के संस्थापक और खिलाड़ी विक्रम राय ने बताया कि टीम की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रशिक्षण की बदौलत खिलाड़ियों ने यह इतिहास रचा है।
इस प्रतियोगिता में एकेडमी के खाते में शॉटगन ट्रैप व डबल ट्रैप स्पर्धाओं से 34 पदक और .22 बोर 50 मीटर राइफल स्पर्धा से 3 पदक आए मुख्य आकर्षण और विजेता खिलाड़ी शॉटगन टीम स्पर्धा: लखनऊ की शॉटगन टीम ने ट्रैप स्पर्धा में 92 अंकों के साथ स्वर्ण, 83 अंकों के साथ रजत और 60 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
व्यक्तिगत स्पर्धाएं: सीनियर मास्टर ट्रैप में अटल राय (IAS) ने स्वर्ण जीता। मास्टर ट्रैप में विक्रम राय ने स्वर्ण और अमित अग्रवाल ने रजत पदक जीता। वहीं, सीनियर ट्रैप में रुद्रांश विनायक यादव को कांस्य मिला। जूनियर और यूथ वर्ग में अकबर नकवी, गर्वित पाण्डेय और अज़लान असगर ने पदक जीते डबल ट्रैप: गर्वित पाण्डेय ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर कमाल किया, जबकि अमित अग्रवाल और अली फैजान काज़मी ने भी पदक जीते।
राइफल व पिस्टल स्पर्धा: .22 बोर 50 मीटर राइफल स्पर्धा में अनूप कुमार (PPS) ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि बलजीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया। उनके बेटे अगम सिंह ने प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा .22 बोर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रशांत कुमार चौरसिया, उमेश कुमार चौधरी और रिषभ शुक्ला ने भी शानदार प्रदर्शन किया एकेडमी के इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों ने आगामी प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है





