एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन

0
419

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज, बढ़नी कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अन्य स्टाफ ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुए इस वृक्षारोपण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी माता के नाम पर पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कई प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने कहा कि “मां जीवन देती है और वृक्ष धरती को जीवन देते हैं।

जब हम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाते हैं, तो यह मातृप्रेम और प्रकृति प्रेम का सुंदर संगम बन जाता है। उप प्रधानाचार्य शहजाद आलम ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के अंत में वृक्षों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी छात्रों को सौंपी गई और सभी ने अपने पौधों को बड़े होने तक संजीवनी की तरह संभालने का वादा किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव ने इसे एक विशेष स्मृति बना दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here