आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान

0
396

सुल्तानपुर ।जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, , राजेश कुमार तिवारी जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर सुल्तानपुर के निर्देशन में , संजय कुमार मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 सुल्तानपुर ने मय स्टाफ साकेत राय प्र आ सि, अंकित शर्मा आ.सि, ओमवीर आ सि ,राजीव शुक्ला आ सि द्वारा ग्राम बसौड़ी , अंगना कोल , मोलनापुर में दबिश दी गई । मौके पर 05 अभियोग पंजीकृत करते हुए 91 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

लगभग 850 किलो लहन बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया। 04 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों को अवैध स्रोतों से निर्मित शराब से होने वाली हानि के बारे में बताया गया और उसकी सूचना देने को कहा गया। क्षेत्र एक की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया अनुज्ञपियों को निर्देशित किया गया कि नए सत्र में शराब की दुकानों को आबकारी नियमों के अधीन ही चलाएं कोई अनियमितता यदि पाई जाएगी तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here