Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeEducationकोटा के तीन कोचिंग छात्र जेईई एडवांस में अव्वल, शुभम कुमार ने...

कोटा के तीन कोचिंग छात्र जेईई एडवांस में अव्वल, शुभम कुमार ने पहला और कबीर छिल्लर ने हासिल किया दूसरा स्थान

जेईई एडवांस 2026 रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार कोटा के संस्थानों के स्टूडेंट्स का टॉपर्स लिस्ट में दबदबा देखने को मिला है।

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जेईई एडवांस 2026 के परिणाम में राजस्थान के तीन कोचिंग छात्र देश में अव्वल रहे हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कोचिंग शहर के नाम से देश में प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा एवं सीकर में जश्न का माहौल है। दोनों शहरों के कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टल में सोमवार को मिठाई वितरित करने के साथ ही आतिशबाजी भी हुई।

इन संस्थानों के छात्रों ने किया टॉप

कोटा के एलन कोचिंग संस्थान में तैयारी करने वाले छात्र शुभम कुमार ने देश में पहली रैंक हासिल है। वहीं एलन कोचिंग संस्थान के ही छात्र कबीर छिल्लर ने दूसरा और जतिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लगातार तीसरे साल कोटा के कोचिंग छात्र ने देश में पहली रैंक हासिल की है। शुभम को 330, कबीर को 329 एवं जतिन को 319 अंक मिले हैं।

शुभम मूल रूप से बिहार में गया के निवासी हैं। इनमें पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यावसायी एवं माता कंचन देवी गृहणी हैं। बहन पटना आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रही है। वहीं दिल्ली के मूल निवासी कबीर के पिता मोहित आईआईटीयन हैं। वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं। माता प्रियंका निजी स्कूल में पढ़ाती है।

सफलता के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई

शुभम और कबीर ने सफलता के बाद कहा, वे प्रतिदिन आठ से दस घंटे पढ़ाई करते थे। दोनों कभी तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पढ़ाई के बीच थोड़ा ब्रेक जरूर लेते थे। कभी-कभी टेबल टेनिस एवं क्रिकेट भी खेलते थे। शुभम ने कहा, खुद को मोटिवेट करने का एक ही रास्ता है काम करते रहिए। अगर फोकस सिर्फ काम पर है तो मन कभी नहीं भटकेगा। कभी मन भटके तो मेडिटेशन कर लेना चाहिए।

कबीर ने कहा, तैयारी के दौरान मेरा ध्यान कठिन प्रश्न और कोचिंग के मॉडल पेपर हल करने पर था। आठ से दस घंटे की पढ़ाई और कोचिंग संस्थान में जो नोट्स पर ध्यान देता था। तनाव दूरर करने के लिए गाने सुनता था। जतिन झुंझुनूं जिले मे गोठ गांव के निवासी हैं। जतिन ने कहा, मैने मेरा पूरा ध्यान कांसेप्ट क्लीयर करने पर रखा। उल्लेखनीय है कि कोटा एवं सीकर में देश के विभिन्न राज्यों के छात्र कोचिंग के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

छात्राओं की श्रेणी में भी अव्वल कोटा

छात्राओं की श्रेणी में देश में अव्वल रहने वाली छात्रा आरोही देशपांडे भी कोटा की ही कोचिंग छात्रा रही हैं। आरोही ने कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी। आरोही ने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं। आरोही की सामान्य श्रेणी में 77वीं रैंक हैं। आरोही मूल रूप से महाराष्ट्र में पुणे की निवासी है। आरोही ने चार साल कोटा में रहकर तैयारी की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular