HomeMarqueeतीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला 14 जून से, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे निःशुल्क जांच।

तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला 14 जून से, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे निःशुल्क जांच।

गोण्डा। जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत 14 से 16 जून 2026 तक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सभागार परिसर, सर्किट हाउस के निकट, गोण्डा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न चिकित्सा विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में सामान्य चिकित्सा, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच और उपचार संबंधी परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। यह पहल जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular