HomeMarqueeजनपद में नहीं है डीजल की कोई कमी, आपूर्ति निर्बाध तथा सुचारू...

जनपद में नहीं है डीजल की कोई कमी, आपूर्ति निर्बाध तथा सुचारू रूप से है संचालित- डीएम

सिद्धार्थनगर। जनपद में कतिपय स्तर पर यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि कृषि कार्य हेतु किसानों को कंटेनर में डीजल नहीं दिया जा रहा है। किसान सुरक्षित कंटेनरों (धातु से बने) का उपयोग कर आसानी से कृषि कार्य हेतु डीजल प्राप्त कर सकते हैं। जनपद में किसी भी प्रकार की डीजल की कोई कमी नहीं है, ईधन की आपूर्ति निर्बाध तथा सुचारू रूप से संचालित है।

उक्त बातें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित करना है कि तेल कंपनियों द्वारा सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने हेतु गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए केवल PESO अप्रूव्ड कंटेनर, जिसमें मुख्य रूप से धातु से बने सुरक्षित कंटेनर शामिल हैं, उन्हीं में डीजल दिए जाने के निर्देश हैं।

किसान सुरक्षित कंटेनरों (धातु से बने) का उपयोग कर आसानी से कृषि कार्य हेतु डीजल प्राप्त कर सकते हैं। जनपद में किसी भी प्रकार की डीजल की कोई कमी नहीं है, ईधन की आपूर्ति निर्बाध तथा सुचारू रूप से संचालित है। जिलाधिकारी ने जनसामान्य नागरिकों/ किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक / अफवाहों पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular