HomeMarquee335 ग्राम चरस व चोरी की बाईक समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

335 ग्राम चरस व चोरी की बाईक समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 335 ग्राम नाजायज चरस, चोरी की 01 मोटर साइकिल व अवैध असलाह कारतूस बरामद किये है।
एसएसपी के निर्देश पर चिलकाना पुलिस ने ऑपरेशन पाताल एवं मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के दौरान अभियुक्त सादिक पुत्र अख्तर निवासी गढी दौलत थाना कांधला जिला शामली हाल पता ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना, जाकिर पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम रायपुर थाना सदर जिला यमुना नगर हरियाणा, नदीम पुत्र महबूब निवासी ग्राम दुधगढ़ को चिलकाना-शाहजहापुर रोड़ कच्चा पक्का रास्ता जंगल ग्राम नल्हेड़ा से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 335 ग्राम चरस नाजायज व चोरी 01 मोटर साइकिल बरामद की। अभियुक्तों का खासा अपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, अतुल कुमार, कांस्टेबल नीटू कुमार, मो0 इस्लाम व सोनू कुमार शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular