HomeMarqueeरंगकर्मी राजकुमार राजू पंचतत्व में विलिन

रंगकर्मी राजकुमार राजू पंचतत्व में विलिन

 

अवधनामा संवाददाता

रंगकर्मियों व कलाकारों ने जताया शोक

सहारनपुर। रंगमंच पर कलाकारों की प्रतिभा को निखारने वाले रंगकर्मी राजकुमार राजू का निधन हो जाने से रंगकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी और सभी ने नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान रंगकर्मियों, समाजसेवियों, राजनेताओं ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदायी दी।
भारतीय कला मंच से जुड़े पठानपुरा निवासी राजकुमार राजू के निधन की सूचना पर रामलीला से जुड़े कलाकारों और आयोजन समिति से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी और लोगो का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वह न केवल बेहतरीन कलाकार और विशेष रूप से हास्य अभिनेता थे बल्कि शिल्प में भी उनकी विशेष रुचि रही और अपने जीवन मे कई महत्वपूर्ण निर्माण भी किये। उनकी इस अद्भुद कला प्रेम के कारण ही दृश्य निर्देशन का दायित्व मिलता रहा और उनकी इस अद्भुद कला का आनन्द लेने के लिए दर्शक भी अधिक संख्या में आते थे। मूलतः वह रचनाधर्मिता से जुड़े सृजनकार के रूप में बेहद विख्यात रहे। वह जहां जोहरवीर गोगा महाराज समिति से जुड़े थे बल्कि पठानपुरा रामनगर में बनाया गया मंदिर उन्हें लोगो से सदैव जोड़े रखेगा जिसके निर्माण और परिकल्पना को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका रही है। वह विभिन्न रामलीला समितियों के कलाकारों से भी जुड़े थे। कलाकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को दुख सहने की कामना भी की है। दाह संस्कार में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, विधायक राजीव गुंबर, मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, ऋषिपाल वर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरुण शर्मा, बब्बर जंग गुरंग, सर्वजीत सिंह धीर, राजीव वर्मा, सनी गुलाटी, सौरव वर्मा, सचिन वर्मा, संजय वर्मा, संजीव वर्मा, राजेंद्र राजन, सुनील कुमार, पार्षद स.चन्द्रजीत सिंह निक्कू, मनीष शर्मा, विपिन रोहिल्ला, अजय कौशिक, अनिल दास, विजेंद्र चंदेल, मुकेश खोटियान, जसवीर सिंह मोगा, सुरेंद्र मोगा, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular