HomeMarqueeयुवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
सदर बाजार कोतवाली पर 04 जून .2022 को श्रीमती सुषमा पत्नी राजेन्द्र निवासी आईटीसी रोड मधुवन विहार ने लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सदर बाजार पर अपनी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को अभियुक्त सूरज पुत्र महेन्द्र निवासी मौहल्ला सराय कस्बा व थाना रामपुर सहारनपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिह द्वारा गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हए कांशीराम बस स्टैण्ड दिल्ली रोड से अपहृर्ता को सकुशल बरामद कर लिया तथा वांछित अभियुक्त सूरज को भी दबोच लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राज बहादुर राठी, कांस्टेबल गौरव कुमार, महिला कांस्टेबल वंदना शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular